Ranbir Kapoor, Alia Bhatt Starer Brahmastra Movie Review, 1st Day Collection Trend :
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ बड़े पर्दे पर रीलीज हो चुकी है. इल मल्टीस्टारर मूवी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. माना जा रहा है कि साल 2022 में बॉलीवुड में जिस तरह से एक के बाद एक फिल्में पिट रही हैं
, ब्रह्मास्त्र इस सूखे को खत्म कर सकता है. इस मूवी को बनाने में जहां 10 साल के करीब वक्त लगा है, वहीं इस पर 410 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. फिल्म का क्रेज ऐसा कि पहले दिन के लिए करीब 3.5 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई. यह ट्रेंड अभी बना हुआ है. फिलहाल वहीं अब ब्रह्मास्त्र को लेकर रिव्यू भी सामने आने लगे हैं. फिल्म समीक्षकों की इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया है.
क्या ये फिल्म साबित होगी ब्रह्मास्त्र
बॉलीवुड से जुड़ी वेबसाइट पिंकविला ने इस मूवी को 5 में से 4 स्टार दिए हैं. रिव्यू में कहा गया है कि ब्रह्मास्त्र महत्वाकांक्षा का एक क्लैसिकल उदाहरण है. अयान मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म आकांक्षा और कल्पना के इस संयोजन को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है. कुल मिलाकर फिल्म देखना एक सब्जेक्टिव एक्सपीरियंस है. ज्यादातर समय दर्शक फिल्म के एक एलीमेंट को दूसरे पर पसंद करते हैं.
रिव्यू में कहा गया है कि अयान मुखर्जी ने कहानी की तुलना में पटकथा पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है क्योंकि हर फ्रेम एक पेंटिंग है. फिल्म निर्माताओं ने हर सीन में भव्यता को बनाए रखना सुनिश्चित किया है. फिल्म में बहुत कुछ है, जिसका अंदाजा दर्शक लगा सकते हैं, फिर भी इसे देखने में मजा आएगा. इसकी वजह यह है कि आप यह नहीं जान सकते कि इसे आपके सामने किस तरह पेश किए जाने वाला है. इस फिल्म की कहानी है शिवा (रणबीर कूपर) नाम के लड़के की, जिसे सपने में कुछ बेहद अजीब चीजें दिखती हैं