जयपुर – The cycle girl = Aarti prajapat
आरती प्रजापत उम्र 17 साल ने एक दिन में साइकिल से उन्होंने जयपुर से भरतपुर 216 किलोमीटर की दूरी अकेले ही तय करके अपनी मंजिल पर पहुंच कर मिसाल कायम की है। इस सफर मे उसके साथ उसका हौसला उसके साथ था। आरती की दादी की तबीयत खराब थी। आरती ने दादी से मिलने के लिए मां से जिद की, मां ने कहा कि कुछ दिन बाद सभी दादा दादी के पास गांव चलेंगे। इससे पहले ही आरती साइकिल से अकेली भरतपुर के लिए रवाना हो गई। वह 13 अक्टूबर को जयपुर से सुबह 4.30 बजे निकली थी, शाम 7 बजे तक भरतपुर पहुंच गई थी।
आरती प्रजापत जिसकी उम्र भले ही 17 साल की है पर उसकी हिम्मत को हम नमन करते है आरती के पिता जयपुर में किराना की दुकान चलते है। आरती रोजाना तक़रीबन 50 किलोमीटर साइकिल चलाती हैं
No comments:
Post a Comment